फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drug representatives raised their voice while on strike

हड़ताल पर रहकर दवा प्रतिनिधियों ने आवाज की बुलंद

Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives raised their voice while on strike
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहे। मांगों से संबंधित 16 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष अजित कुमार तिवारी के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधियों ने कामबंद हड़ताल रखी। इसके बाद दवा प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कोरोना और चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर रैली और धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया। कहा कि दवाओं की कीमतें ज्यादा हैं। इनमें शीघ्र ही कमी लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रम कानूनों को पहले की तरह बहाल करने की मांग की। कहा कि न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपये महीने और काम के आठ घंटे निर्धारित किए जाएं। कहा कि दवा बिक्री को आधार बनाकर दवा प्रतिनिधियों का उत्पीड़न, वेतन कटौती तथा बर्खास्तगी बंद होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रतीक त्रिवेदी, कुलदीप मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, पुनीत मिश्रा, शमशाद मंसूरी, मनोज द्विवेदी, अमित मिश्रा, नितिन शुक्ला भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed