{"_id":"97ddb1b28ade2256f94eafa246ba0d6a","slug":"drowned-in-the-tank-from-falling-death-of-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी में गिरने से प्रबंधक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी में गिरने से प्रबंधक की डूबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल में वाल्व निकालने के लिए सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से जैन
विज्ञापन
धर्मशाला के प्रबंधक की टंकी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। समाचार लिखे
जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला
गढ़ी स्थित जैन धर्मशाला में मोहल्ले के ही हमीरचंद्र जैन प्रबंधक थे।
धर्मशाला के ऊपर 12 फीट की पानी की टंकी है। इससे पूरे धर्मशाला में
पानी की सप्लाई होती है। टंकी में जाने के लिए जगह छोड़कर उसके ऊपर ढक्कन लगा है। तीन दिन पहले टंकी का वाल्व खुलकर टंकी में ही गिर पड़ा था। इससे पानी रिस रहा था। रविवार शाम 4 बजे प्रबंधक हमीरचंद्र जैन अपने नाती हनी (8) को लेकर टंकी पर पहुंचे। उन्होंने टंकी का ढक्कन खोलकर सीढ़ी लगाई और वाल्व निकालने के लिए टंकी में उतरने लगे। अचानक
पैर फिसलने से वह टंकी के अंदर जा गिरे। नाना को गिरता देख हनी दौड़कर दुकान पर बैठे मामा आशीष जैन और सोनू के पास पहुंचा और जानकारी दी। इस पर हमीरचंद्र के पुत्र और अन्य कस्बेवासी मौके पर पहुंचे। इन्होंने काफी मशक्कत के बाद हमीरचंद्र को टंकी से बाहर निकाला और वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गए। यहां चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव वापस घर ले आए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।