{"_id":"61e30e8c3b8dc251f05779c2","slug":"drones-will-be-used-to-monitor-animal-abandoners-farrukhabad-news-knp675532420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु छोड़ने वालों की ड्रोन से निगरानी कर होगी धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु छोड़ने वालों की ड्रोन से निगरानी कर होगी धरपकड़
विज्ञापन
गांव सबलपुर में बाढ़े में बंद मवेशी व खड़े ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। सबलपुर गांव में बाड़े में बंद किए गए 70 गोवंशों को ग्रामीणों ने गुड़ खिलाकर और तिलक लगाकर मुक्त कर दिया। वहीं बीडीओ ने कुंडपुरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से कहा कि पशुपालक आगे से अपने पशु किसी हालत में न छोड़ें। पालतू पशु छोड़ने वालों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर धरपकड़ की जाएगी। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गुरुवार रात साढ़े दस बजे चंदनपुर ग्राम पंचायत के मजरा सबलपुर के ग्रामीणों ने फसलों का नुकसान कर रहे 70 गोवंशों को बाड़े में बंद कर दिया था। बीडीओ आलोक आर्य के निर्देश पर शनिवार सुबह पंचायत सचिव नौशाद खां गोवंशों को गोशाला भिजवाने के लिए पहुंचे।
चंदनपुर के प्रधान रंजीत कुमार ने दो लोडर मंगवाए। गांव वालों ने कहा कि एक साथ पांच लोडर मंगाए जाएं। लोडर पर चढ़ाने के लिए मजदूरों ने 100 रुपये प्रति गोवंश मांगे। इस बीच बीडीओ व अवर अभियंता राजीव गोयल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि कुंडपुरा के लोग पालतू पशु छोड़ते हैं। बीडीओ के कुंडपुरा जाने के बाद भूख-प्यास से परेशान गोवंशों को देखकर गांव वालों ने कहा कि इतनी अधिक संख्या में गोवंश गोशाला भेज पाना कठिन है।
तीन दिन होने को आए हैं। इसलिए इन्हें मुक्त कर दिया जाए। पूजन व मिठाई ख़िलाकर बाड़ा खोल दिया गया। बीडीओ ने शेरपुर सराय ग्राम पंचायत के गांव कुंडपुरा में स्थित पंचायत घर में बैठक कर ग्रामीणों से कहा कि आगे से पशु छोड़े गए तो पुलिस कार्रवाई होगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी कर पशु छोड़ने वालों की धरपकड़ की जाएगी।