फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drizzle rain increased the cold, potato crisis

रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी, आलू पर संकट

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain increased the cold, potato crisis
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मौसम के करवट बदलने के साथ ही गुरुवार को रिमझिम बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। दो दिन से धूप न निकलने से आलू की फसल में झुलसा रोग की आशंका बढ़ गई है। इससे चिंतित किसान फसल बचाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम खराब होने से आलू की फसल पर संकट गहरा गया है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी होती रही। धूप न निकलने से आलू की फसल में नुकसान की आशंका है। आलू किसान पहले से ही घाटे में है।
विज्ञापन

अक्तूबर में हुई भीषण बारिश से आलू और सरसों की फसल एक बार नष्ट हो चुकी है। दोबारा बुवाई के बाद खेतों में लहलहा रही फसल पर फिर संकट छा गया है। बादल छाये रहने के साथ हुई बारिश से ठंढ खासी बढ़ गई है। इससे बुजुर्ग घरों में ही दुबके रहे। ऐसे मौसम में आलू के अलावा सरसों और सब्जी की फसलों में भी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में खड़ी आलू की कच्ची फसल खोदकर किसान गेहूं की बुवाई करने की तैयारी में थे, लेकिन दो दिन से मौसम बिगड़ने के साथ हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे आलू की खोदाई नहीं हो पा रही है। मौसम साफ न होने पर गेहूं की बुवाई भी लेट होगी। इसके साथ ही किसानों को आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की चिंता सता रही है। आलू का उत्पादन भी प्रभावित होने की आशंका है।
दो दिन से मौसम खराब होने और बारिश होने से गेहूं की बुवाई अब और लेट होगी। गांव बरतल निवासी रामनिवास, मुकेश बाथम ने बताया कि गेहूं अभी थोड़े दिन पहले बोया था। पूरी तरह जमाव न हो पाने से नुकसान की आशंका है। गेहूं की पैदावार में भी फर्क पड़ेगा। खेतों में खड़ी बरसीम व चारे में पानी भर जाने से जानवरों को हरे चारे की भी दिक्कत हो गई।

छिड़काव कर झुलसा से बचाएं आलू
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। यदि दो-तीन दिन तक मौसम साफ नहीं होता है तो आलू की फसल में नुकसान की आशंका है। इसके लिए किसान 200 ग्राम मैंकोजेब व नौ ग्राम स्टेप्टोसाइक्लीन 100 लीटर पानी में घोल बनाकर आलू की फसल में छिड़काव करें। इससे फसल को झुलसा रोग से बचाया जा सकता है।

शहर के कर्बला मोड पर पुरानी चुंगी के पास रोड पर भरा पानी। संवाद

शहर के कर्बला मोड पर पुरानी चुंगी के पास रोड पर भरा पानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

राजेपुर में क्रय केंद्र पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली पर पड़ी पॉलिथीन। संवाद

राजेपुर में क्रय केंद्र पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली पर पड़ी पॉलिथीन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed