फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drizzle potato and mustard crisis, hail also fell

बूंदबांदी आलू व सरसों पर संकट, ओले भी गिरे

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drizzle potato and mustard crisis, hail also fell
गांव रुनी चुरसई में बर्तन में रखे ओले। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिजली की चमक के साथ दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे आलू और सरसों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। जहानगंज के न्यामतपुर ठाकुरान क्षेत्र में ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ है। शहर में जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिन से मौसम खराब है। शनिवार सुबह घने बादलों में बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के साथ रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। कीचड़ और पानी से लोगों को खासी परेशानी हुई। मौसम के मिजाज के चलते लोग घरों से नहीं निकले। बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा बुरा असर आलू और सरसों की फसलों पर पड़ा है। आलू में चटका रोग लगने से की आशंका से किसान काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान और आसपास के क्षेत्रों में शाम के वक्त ओलावृष्टि के साथ काफी तेज पानी बरसा। ओले गिरने से सरसों, सब्जी और आलू में बड़ा नुकसान है। कई गांवों में गलियां पानी से जलमग्न हो गईं, इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हुई। उधर शमसाबाद के क्षेत्र के मंझना में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।

गांव झसी में पड़े ओले। संवाद

गांव झसी में पड़े ओले। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed