{"_id":"574b337c4f1c1bd24c108b10","slug":"driver-injured-in-truck-tanker-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टैंकर भिड़ंत में चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-टैंकर भिड़ंत में चालक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक व टैंकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने ट्रक और टैंकर की हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। ट्रक व टैंकर के सड़क पर फंसने से इटावा-बरेली हाई-वे पर जाम लग गया। क्रेन मंगवाकर वाहन हटवाए गए। इसके चलते दो घंटे तक जाम लगा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी चंद्रपाल सिंह ट्रक चालक है। रविवार सुबह करीब 4 बजे चंद्रपाल फर्रुखाबाद से गेहूं लादकर मोहम्मदाबाद के गांव धीरपुर स्थित एफसीआई गोदाम जा रहा था। ट्रक जब हवाई पट्टी के पास से गुजर रहा था तभी सामने से आ रहे टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में चंद्रपाल और टैंकर चालक कौशल कुमार निवासी मेरुआ थाना बलदेव जिला मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के बीच ट्रक व टैंकर फंस जाने से इटावा-बरेली हाई-वे पर कुछ ही समय में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर फंसे वाहनों को किनारे कराया। लगभग दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।