{"_id":"5fcb816d8ebc3ecf70240908","slug":"drinking-water-crisis-in-1500-homes-jammed-farrukhabad-news-knp598080939","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटने से 1500 घरों में पानी संकट, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटने से 1500 घरों में पानी संकट, लगाया जाम
विज्ञापन
भोलेपुर में पानी की समस्या को लेकर जाम लगाए लोगों से पुलिस की होती नोकझोंक।
- फोटो : FARRUKHABAD
1500 घरों में पेयजल संकट, लगाया जाम
फर्रुखाबाद। भोलेपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्विस रोड बनाने के लिए जेसीबी से कराई गई खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई। इससे दो मोहल्लों के 1500 घरों में पानी सप्लाई ठप हो गई। गुस्साए लोगों ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। डीएम ने मौके पर पहुंच कर जल्द पाइप लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया। तब आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। भोलेपुर में रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग तिराहा से फतेहगढ़ जाने वाले मार्ग किनारे जेसीबी से शुक्रवार को खुदाई कराई गई थी। इससे नगर पालिका की पाइप लाइन टूट गई। इस पाइप लाइन से मोहल्ला सैनिक कॉलोनी और नगलादीना में 1500 घरों में पानी की सप्लाई होती है।
शनिवार सुबह पानी की सप्लाई होते ही टूटे पाइप से खुदे गड्ढे और सड़क पर पानी भर गया। इससे सप्लाई बंद करंा दी गई। घरों में पानी न आने से गुस्साए लोगों ने करीब साढ़े दस बजे हनुमान मंदिर के पास फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर मेज और ठेली लगाकर जाम लगा दिया। स्वर्गधाम जाने वाली बस भी जाम में फंस गई। फतेहगढ़ कोतवाल और कर्नलगंज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने को लेकर महिलाओं और पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
इसी दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह अचानक पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाने का कारण पूछ कर पाइप लाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया। करीब 30 मिनट लगे जाम से मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम खुलने के बाद जल निगम की ओर से पाइप लाइन ठीक कराने का काम शुरू कराया गया।
नगर पालिका जलकल जोन प्रभारी बृजभूषण ने बताया कि पाइप लाइन फटने से दो मोहल्लों के करीब 1500 घरों की पानी सप्लाई बंद है। ओवरब्रिज निर्माण को पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए जलनिगम को सेतु निगम से धन भेजा गया है। इससे जल निगम द्वारा उसे ठीक कराया जाएगा।
जल निगम के अवर अभियंता अवध बिहारी ने बताया कि नई पाइप लाइन डाल दी गई थी, लेकिन नलकूप से जोड़ा नहीं गया था। टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया है। रविवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी।