{"_id":"5e15d52e8ebc3e87aa2c2498","slug":"dr-kaiser-ali-conferred-fakhr-e-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5370353183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. कैसर अली को फक्र-ए-फर्रुखाबाद से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. कैसर अली को फक्र-ए-फर्रुखाबाद से नवाजा
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करते फतेहगढ़ महोत्सव के पदाधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे डा. कैशर अली खां को फख्र-ए-फर्रुखाबाद के खिताब से नवाजा। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न देकर एवं सहायता राशि भी भेंट की गई।
समिति के पदाधिकारी दोपहर दो बजे शहर के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी में डा. कैसर अली खां के निवास पर पहुंचे। सभी पदाधिकारियों, आयोजकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का भव्य स्वागत किया। तौकीर खां ने फतेहगढ़ हमारी विरासत नाम से छपी स्मारिका का द्वितीय अंक भी भेंट किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार कटियार ने कहा कि डा. कैसर अली खां शहर ही नहीं जिले भर के लिए आदर्श हैं। उनसे शिक्षा लेने की जरूरत है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, यूनुस अंसारी, रिजवान अहमद ताज, डा. शाकिर अली मंसूरी, आमिरर साबरी, अलाहद्दीन, राजीव बाजपेई, बिलाल शफीकी, ताहिरा बेगम, रुखसार अली, अनवर पठान, अजय पाल आदि मौजूद रहे।