फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dowoga beat Lineman on cutting power of the chowki

चौकी की बिजली काटने पर दरोगा ने लाइनमैन को पीटा

Thu, 10 Aug 2017 11:23 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 10 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dowoga beat Lineman on cutting power of the chowki
सांकेतिक चित्र
फर्रुखाबाद। गुरुवार को कर्नलगंज चौकी की बिजली का तार पोल से काटकर उतरे लाइनमैन को दरोगा और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। साथ ही बाइक की चाबी छीनकर उसे सीज कर दिया। कर्मचारी ने इस प्रकरण की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


संविदा कर्मी लाइनमैन सुधीर उर्फ पिंटू गुरुवार को करीब 11 बजे विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज चौकी का कनेक्शन काटने गया। उसने बाइक चौकी के पास खड़ी कर दी और तार काटने के लिए पोल पर चढ़ गया। तार काटकर पोल से नीचे आने पर ट्रैफिक के सिपाही ने उसे पकड़ लिया और विरोध जताया।
विज्ञापन


लाइनमैन ने विभागीय आदेश पर कनेक्शन काटने की जानकारी दी तो ट्रैफिक सिपाही और वहां मौजूद एक दरोगा ने लाइनमैन की पिटाई कर उसकी बाइक की चाबी लेकर सीज कर दी। लाइनमैन ने आरोप लगाया कि उसके पास बाइक के कागज थे। जब कागज दिखाए तो दरोगा ने उसके कागज फाड़ने का प्रयास किया। वह उनके हाथ से गाड़ी के कागज छीन कर डिवीजन कार्यालय भाग आया। लाइनमैन ने घटना की जानकारी एसडीओ और जेई को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी से घटना को लेकर वार्ता हुई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह अवकाश से लौट कर आए है। उनको घटना की जानकारी नहीं है। किसने मारपीट की है। इसकी जानकारी की जाएगी। जेई ने बताया कि चौकी में कनेक्शन नहीं है। इस कारण कनेक्शन काटा गया है। चौकी प्रभारी ने कनेक्शन होने की जानकारी दी है। इसकी जानकारी अभिलेख देखने पर होगी। इस कारण देर शाम को चौकी का कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed