फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Double engine government cheated the public

डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगा

Sun, 13 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Double engine government cheated the public
फर्रुखाबाद के शहर के बाग लकूला में सभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय असदुद्दीन ओवैसी। ? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), जन अधिकार पार्टी और पीस पार्टी के भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की जनसभा हुई। इसमें असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगा है। यह भी कहा कि आपके वोट से मोर्चा की सरकार बनी तो प्रदेश का उपमुख्यमंत्री अल्पसंख्यक होगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भी प्रदेश सरकार को कोसा।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से लकूला स्थित मैदान मेें उतरे ओवैसी ने साढ़े तीन मिनट के भाषण में सरकार पर निशाना साधा और जनता से लुभावने वादे किए। कहा कि मोर्चा की सरकार बनने के पहले ही दिन गंगा एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से निकालने का काम होगा। प्रिंटिंग, जरदोजी कारोबार को बढ़ावा देंगे। अखिलेश यादव ने डराकर वोट लिए।
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा के लिए बच्चे बड़े शहरों में जाते हैं। हम यहीं अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि खाद सस्ती और बिजली फ्री देंगे। पार्टी प्रत्याशी रुचि राजपूत, आमोद कुमार और तालिब हुसैन को जिताने की अपील की। मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शाक्य, कैप्टन डॉ. शिवरतन सिंह, कमल शाक्य, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, मोहम्मदीन सिद्दीकी भी थे।

फर्रुखाबाद के राजेपुर में हुई मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद भीड़। संवाद

फर्रुखाबाद के राजेपुर में हुई मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed