फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   doctor blamed

डॉक्टर व अस्पताल संचालक लापरवाही का आरोप

Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
doctor blamed
फर्रुखाबाद। लेखपाल ने आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टर व अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड मसेनी निवासी लेखपाल सर्वेश सिंह ने शनिवार को एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 24 अप्रैल को मसेनी चौराहे के पास दुकान में आग लग गई थी। इस दौरान उसके हाथ में फैक्चर हो गया था। आवास विकास कालोनी के एक निजी अस्पताल में गया। अस्पताल के संचालक व डॉक्टर ने आपरेशन कराने की बात कही। 26 अप्रैल को डॉक्टर ने आपरेशन कर हाथ में प्लेट डाल दी।
विज्ञापन

आराम न मिलने पर 12 जून को कानपुर में डॉक्टर को दिखाया। जांच व एक्सरे के बाद डॉक्टर ने बताया कि आपरेशन में लापरवाही से नस दब गई है। अब फिर से आपरेशन करना होगा। 18 जून को कानपुर के अस्पताल में आपरेशन कराया। पीड़ित ने बताया कि संचालक व डॉक्टर की लापरवाही से उसके दो लाख रुपये खर्च हो गए। दोनों से बात की तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गए। एसपी ने इस मामले में सीएमओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed