फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dobne se mout

तालाब में डूबने से कोटेदार की मौत

Sun, 02 Aug 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
dobne se mout
अमृतपुर। गांव रतनपुर पमारान निवासी कोटेदार की शनिवार रात तालाब में डूब कर मौत हो गई। गांव के लोगों ने शव को तालाब से निकाला।
विज्ञापन

गांव रतनपुर पमारान निवासी कोटेदार बबलू दिवाकर (35) के घर से कुछ दूरी पर तालाब है। कोटेदार शनिवार शाम को घर में लेटा था। रात करीब नौ बजे के बाद वह लघुशंका को तालाब किनारे गया। काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी उमा ने ससुर व परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। सभी लोग गांव के लोगों के साथ उसकी खोज करने लगे।

सभी लोग तालाब किनारे पहुंचे और उसमें भी खोजबीन की। इस पर तालाब में उसका शव मिला। गांव के लोगों ने बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव देखकर पत्नी व बच्चे बिलखने लगे। पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी उमा ने बताया कि उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed