फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Do not torture daughters, complain in farrukhabad

बेटियां उत्पीड़न न सहें, शिकायत करें

Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Do not torture daughters, complain in farrukhabad
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत शनिवार को एनएकेपी पीजी कालेज में जुटीं बेटियों को पालिकाध्यक्ष ने हर चुनौती को सशक्त कदमों से मुकाबला करने का संकल्प दिलाया, तो महिला थानाध्यक्ष ने किसी भी मुसीबत में पुलिस की मदद का भरोसा दिलाया। उत्साह से लवरेज छात्राओं ने हर मोर्चे पर खुद को ‘अपराजिता’ साबित करने की शपथ ली।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि लड़की होने का मतलब यह नहीं कि वह किसी से डरें। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बनें। महिलाओं को जागरूक होने और आत्मविश्वास जगाने की आवश्यकता है। एक हथियार की तरह महिला सशक्तीकरण का प्रयोग करें। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने सभी को सशक्त रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा विभाग की जिला समन्वयक ऋचा यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है। शिक्षा से ही महिलाएं सशक्त होंगी। आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं और मैरीकॉम के कदमों पर चलकर देश को पदक भी दिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. शशिकिरण सिंह ने कहा कि स्वस्थ विचारों से ही विकसित समाज की परिकल्पना हो सकती है। स्त्री को उसका गरिमामय स्थान दिलाने के लिए पुरुषों को भी सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए। पारुल मिश्र ने कहा कि सास ही बहू को भ्रूण हत्या करने के लिए मजबूर करती है। इसलिए जागरूक बनें। महिलाएं अपने अंदर की शक्ति को महसूस करें। महिला एसओ विनीता सारथी ने छात्राओं को 1090 और यूपी 100 के बारे में जानकारी दी। सूक्ष्मा पांडेय ने स्वावलंबन पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन भारती मिश्रा ने किया।


इस मौके पर छात्रा मनीषा त्रिपाठी, अमृषा मिश्रा, श्रुति मिश्रा, निशी यादव, मानषी, श्रद्धा तिवारी, गुंजन वर्मा, कृतिका और नेहा ने मां दुर्गा का नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed