{"_id":"61b399f449e56d492a6c0394","slug":"do-not-put-signs-on-dangerous-roads-farrukhabad-news-knp668860942","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 18 ब्लैक स्पॉट पर नहीं लगे रिफलेक्टर व संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 18 ब्लैक स्पॉट पर नहीं लगे रिफलेक्टर व संकेतक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यातायात माह गोष्ठियां करने और पर्चे बांटने में ही बीत गया। सड़कों के 18 ब्लैैक स्पॉट पर साइन बोर्ड व संकेतक नहीं लगाए। इन स्पॉट पर कोहरे में हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
पिछले वर्ष यातायात विभाग ने 32 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। कई ब्लैक स्पॉट पर रिफलेक्टर, साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सजग रहने के लिए जागरूक किया गया था। लेकिन अभी भी 18 ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड रिफलेक्टर नहीं लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में घना कोहरा हो सकता है। ऐसे में इन ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जबकि नवंबर में यातायात माह मनाया गया। इसमें स्कूलों व कॉलेजों में जागरुकता के लिए कार्यक्रम कर नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया। पर्चे बांटे गए। इन दिनों भी छह से 24 नवंबर तक यातायात जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। पर जमीनी स्त पर काम नजर नहीं आ रहा है।
सेंट्रल जेल जिला जेल मार्ग पर काश्तकार कोल्ड के पास मोड़ पर, बरेली-इटावा हाइवे पर मांझी रेस्टोरेंट के पास, हाइवे पर चाचूपुर तिराहे पर, गांधी गांव के सामने मोड़ पर, जैनापुर गांव के मोड़ पर, डबरी मोड़ के पास, लैन गांव मोड़ पर, कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर बघार नाला पर, रजीपुर से आगे मोड़ पर, हथियापुर तिराहे पर, कायमगंग-कंपिल मार्ग के मोड़ पर, बघार नाला जहानगंज व मोहम्मदाबाद मार्ग पर, हवाई पट्टी के सामने, काली नदी के पास मोड़ पर, धीरपुर चौराहे से पखना जाने वाले मार्ग पर, गैसिंगपुर प्लांट जाने वाले मार्ग के तिराहे पर, जहानगंज रुनी चुरसई गांव के मोड़ पर, राजेपुर से अमृतपुर जाने वाले मार्ग पर संकेतक व रिफलेक्टर लगाए जाने की आवश्कता है। यहां सबसे अधिक दुुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
सीओ ट्रैफिक प्रदीप कुमार सिंह ब्लैक स्पॉट पर संकेतक व रिफलेक्टर लगवाने का काम एआरटीओ व लोक निर्माण विभाग का है। यातायात विभाग की ओर से 18 ब्लैक स्पॉट की सूची बनाकर भेज दी गई है। एआरटीओ व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद इन स्थानों पर संकेतक बोर्ड, रिफलेक्टर व बेक्रर आदि बनवाने का काम किया जाएगा।