{"_id":"6314e15b0fed8b26c06e8198","slug":"do-not-entertain-with-art-awaken-patriotism-farrukhabad-news-knp716391633","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला से मनोरंजन नहीं देशप्रेम करें जागृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला से मनोरंजन नहीं देशप्रेम करें जागृत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संस्कार भारती की प्रबंध कारिणी एवं साधारण सभा की बैठक में मुख्य अतिथि रविंद्र भारती ने कहा कि कला से मनोरंजन नहीं, बल्कि देशप्रेम की भावना जागृत करने की जरूरत है। अतिथियों ने दैनंदिनी पत्रिका का विमोचन किया।
रविवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में हुई बैठक में राजस्थान के जयपुर से आए मुख्य अतिथि रविंद्र भारती और विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक प्रवीण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन कार्यकर्ता सोशल मीडिया के उपयोग करें। जिला, प्रांत स्तर पर कला साधकों की विधा संयोजकों के साथ श्रेणीबद्ध सूची तैयार करें, जिससे कला साधकों को रोजगार मिल सके। सभी प्रतिनिधियों का रोली-चंदन से तिलक कर पटका (उत्तरी) पहनाकर स्वागत किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की ओर से बनाई गई कला कृतियां एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सनातन दुबे, प्रदेश महामंत्री नरेश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिगंबर तिवारी, प्रांतीय सह महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ. समरेंद्र शुक्ल, रविंद्र भदौरिया, अखिलेश पांडेय, कविता सिंह, कामिनी बघेल, साधना श्रीवास्तव, उज्ज्वल पांडेय, स्नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया।
इंसेट
20 जिलों की इकाइयों ने लिया भाग
कार्यक्रम में बुंदेलखंड के झांसी, उरई, औरैया इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज सहित करीब 20 जिलों की इकाइयों ने हिस्सा लिया।