फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM unveiled the state level hockey trophy

Farrukhabad News: डीएम ने किया राज्य स्तरीय हॉकी ट्राॅफी का अनावरण

Thu, 11 Jan 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM unveiled the state level hockey trophy
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता 2024 की ट्राॅफी का अनावरण कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया। गुरुवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहला मुकाबला शाहजहांपुर-इटावा व दूसरा मुकाबला फर्रुखाबाद-हरदोई की टीमों के बीच होगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद हॉकी क्लब की ओर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में दी जाने वाली ट्राॅफी का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अनावरण किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों में निखार आता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में भी अब अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे ने कहा कि 11 जनवरी को सीडीओ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सचिव अवनींद्र कुमार ने कहा कि बुधवार देर शाम तक टीमें आना शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर कलाम आजाद सिद्दीकी, अफजल अहमद खान, लक्ष्मण टंडन व सुरेंद्र यादव के अलावा जनपद के हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed