{"_id":"185b008732a747ac49c04de7aef2b802","slug":"dm-given-training-in-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिया प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए लगाए गए आरओ और एआरओ को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। यहां डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव कठिन था। प्रधानी का चुनाव उतना कठिन नहीं है। इस कारण निडर और निष्पक्ष होकर ईमानदारी से चुनाव कराएं।
विज्ञापन
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए सात आरओ और 101 एआरओ लगाए गए हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान आरओ और एआरओ ने अगर लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन के समय प्रत्याशी द्वारा प्रेषित फार्मों की त्रुटियों को उसी समय सुधार कर लिया जाए। इससे अधिक से अधिक लोग प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकें। नामांकन पत्रों के निरस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाए। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव कुछ दिन पूर्व समाप्त हुआ है। इस कारण आरओ और एआरओ को पूर्ण अनुभव होगा।
विज्ञापन
इससे प्रधानी चुनाव कराने में आसानी रहेगी। पहले के चुनाव की गलतियां न दोहराई न जाएं। सभी टीम भावना से काम करें। इसमें लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह सीधे मुझसे बात कर समस्या का समाधान कर सकता है। इस दौरान सीडीओ एसएन शुक्ला ने नामांकन के संबंध में आरओ और एआरओ को जानकारियां दीं।