{"_id":"59247e174f1c1b393e535ea0","slug":"dm-gets-absent-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को गैरहाजिर मिले डाक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को गैरहाजिर मिले डाक्टर
फर्रुखाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मरीज से बात करते डीएम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां सीएमएस समेत चार डॉक्टर और एक कांउसलर नदारत मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के आदेश देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे डीएम लोहिया अस्पताल पहुंचे। साइकिल स्टैंड वाले गेट को बंद करा दिया। इसके बाद ओपीडी पहुंचे। पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। यहां से डॉक्टरों के कक्षों की ओर गए। यहां पर सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर, डा. राजेश तिवारी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. विवेक सक्सेना और काउंसलर संजीव कुमार अपने कक्षों में नहीं थे।
आल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। बाद में पता चला कि डॉ. योगेंद्र सिंह कोर्ट गए हैं। कुछ देर बाद सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर भी आ गए थे। इसके बाद डीएम भर्ती मरीजों के वार्ड में पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीज सतीशचंद्र की पत्नी सुशीला देवी ने डीएम से शिकायत की कि उनके मरीज को देखा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही उसे दवा नहीं दी जा रही है। मरीज कन्हीलाल के परिवार वालों ने भी इलाज सही न होने की शिकायत की। मरीजों की शिकायत पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस और सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर को चेतावनी दी।