{"_id":"60f477878ebc3e6d823bba8a","slug":"dm-farrukhabad-news-knp641040939","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव तैयारी को डीएम ने मतगणना स्थल देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव तैयारी को डीएम ने मतगणना स्थल देखा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को जिलाधिकारी ने सातनपुर मंडी पहुंचकर मतगणना स्थल का जायजा लिया। कोरोना संकट को देखते हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। इससे जिलाधिकारी ने मतगणना के लिए स्थान और बढ़ाने का आदेश दिया है। कहा कि पहले मतगणना के लिए तीन चबूतरों पर टेबल लगाई जाती थीं। इस बार पांच चबूतरों पर टेबल लगेंगी।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव दोपहर में सातनपुर मंडी पहुंचे। यहां मतगणना स्थल का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोरोना संक्रमण रहता है तो चुनाव से लेकर मतगणना तक सोशल
डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। इसी के चलते मतगणना स्थल पर और अधिक मतगणना टेबल लगवाने की तैयारी की जा रही है। मंडी के पिछले हिस्से में बने चबूतरों को भी मतगणना स्थल में शामिल करने के निर्देश हैं।