फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM and SP inspected the facilities of the jail and took information from the prisoners

Farrukhabad News: डीएम व एसपी ने परखी जेल की सुविधाएं, बंदियों से ली जानकारी

Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the facilities of the jail and took information from the prisoners
जिला कारागार में निरीक्षण करते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह। - फोटो : जिला कारागार में निरीक्षण करते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह।
फर्रूखाबाद। जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की बैरकों, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों एवं निगरानी व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, सुविधाएं एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बंदियों ने भोजन, चिकित्सा, कानूनी सहायता व रहन-सहन से संबंधित कुछ सुझाव व समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जेल प्रशासन को बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए तथा कानून के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने सफाई, स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य निगरानी उपकरणों की स्थिति की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed