{"_id":"c402be20389708dd6d40fcea121b9ae2","slug":"dm-ambulance-flagged-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने झंडी दिखाकर एंबुलेंस की रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने झंडी दिखाकर एंबुलेंस की रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले को शासन की ओर से 108 नंबर की छह एंबुलेंस प्राप्त हुई है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि इन छह एंबुलेंसों के मिलने से अब जिले में 108 एंबुलेंसों की संख्या 15 हो गई है। इन छह एंबुलेंसों को हाईवे पर खड़ा किया जाएगा, ताकि वहां पर कोई भी दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि निबिया चौराहा, पुलगालिब कायमगंज, डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सेंट्रल जेल चौराहा, जहानगंज चौराहा और मोहम्मदाबाद चौराहे पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन