{"_id":"617af08fe254aa5e523f1612","slug":"diwali-fair-started-to-give-employment-to-the-poor-farrukhabad-news-knp66099366","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को रोजगार देने के लिए दीवाली मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को रोजगार देने के लिए दीवाली मेला शुरू
विज्ञापन
शहर के क्रिश्चियन कालेज में लगे दीवाली मेले में लगे स्टाल को देखते सांसद मुकेश राजपूत व डीएम संजय
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर गुरुवार को दिवाली मेला शुरू हो गया। सांसद ने सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मेले में रेहटी, खोमचे, फटपाथी दुकानदारों को मौका दिया जा रहा है।
क्रिश्चियन कालेज मैदान पर गुरुवार शाम को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद दुकानों का निरीक्षण किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गणेश वंदना व मां भवानी की झांकी सराही गई।
निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य टीम भी मुस्तैद है। शुभारंभ के समय सीडीओ एम.अरून्मोली, एसपी अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, बीडीओ भारत प्रसाद, परियोजना अधिकारी डूडा जयविजय सिंह, ईओ रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन लगीं 12 दुकानें
दिवाली मेले में 150 दुकानें लगाई जाएंगी। पहले दिन गाय के गोबर से बनाए गए दीये, पूजन सामग्री, झालर व बच्चों की स्कूल ड्रेस समेत 12 दुकानें लगाई गईं। डीएम ने कहा कि दिवाली मेले में पथ विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर निशुल्क दुकानें लगा सकेंगे। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मेले में किसी को भी दुकान लगने से मना न करें। मेले में बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे।

शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में दिवाली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। सं?- फोटो : FARRUKHABAD

क्रिश्चियन कालेज मैदान में लगे दीवाली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करती बच्ची। संव?- फोटो : FARRUKHABAD