फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diwali death approached, the game has only begun

दीपावली नजदीक आते ही शुरू हो गया मौत का खेल

Thu, 20 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Diwali death approached, the game has only begun
- मोहम्मदाबाद क्षेत्र में आतिशबाजी बनाते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के त्योहार नजदीक आते ही आतिशबाजों ने मौत का खेल शुरू कर दिया है। लाइसेंसी अपनी दुकानें बंद करके ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे दैमार पटाखे बना रहे हैं। इस खेल को सबसे ज्यादा अंजाम मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सालों में दर्जनों लोगों की मौत पटाखों से हो चुकी है।
अग्निशमन अधिकारी के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में आतिशबाजी लाइसेंस की करीब 22 दुकानें हैं। इन दुकानदारों के यहां काम कर रहे कारीगर इस समय ग्रामीण क्षेत्र मोहम्मदाबाद में दैमार पटाखे बनाने का काम कर रहे हैं। अब यह खेल मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने ध्यान न दिया तो त्योहार पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शहर क्षेत्र के अर्रा पहाड़पुर, पांचाल घाट, महरुपुर सहजू, रोशनाबाद, फैजबाग, मुबारिकनगर, जटवारा, रुटौल और मेरापुर रोड समेत दर्जनों स्थानों पर यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि उनकी बैठक इस अवैध कारोबार को लेकर जिलाधिकारी के साथ हो चुकी है और इस कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।

सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जिस क्षेत्र में अवैध रूप से दैमार पटाखों का निर्माण पाया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed