{"_id":"60295d338ebc3ee9286020f5","slug":"divyang-rahul-will-raise-bread-for-cows-farrukhabad-news-knp6118788146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग राहुल ने ट्राइसाइकिल से रोटी एकत्र करने का उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग राहुल ने ट्राइसाइकिल से रोटी एकत्र करने का उठाया बीड़ा
विज्ञापन
गांव सिंधौली स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर दिव्यांग राहुल के साथ खड़े बीडीओ राजेश बघेल(पीली जैकेट मे?
- फोटो : FARRUKHABAD
गायों के लिए रोटी जुटाएंगे दिव्यांग राहुल
कमालगंज। सिंधौली स्थित गोशाला में बंद गायों के लिए दिव्यांग राहुल अपनी ट्राइसाइकिल पर गांव और आसपास के गांवों में जाकर घर-घर जाकर रोटी जुटाएंगे। रविवार को निवर्तमान प्रधानों की मौजूदगी में बीडीओ ने गोशाला के लिए रोटी बैंक का शुभारंभ किया।
किसान के पुत्र राहुल ये काम मोबाइल रोटी बैंक के लिए करेंगे। जिलाधिकारी की पहल पर रविवार को बीडीओ राजेश बघेल ने न्याय पंचायत से जुड़े गांवों के निवर्तमान प्रधानों की मौजूदगी में गोशाला के लिए रोटी बैंक का शुभारंभ किया। राहुल को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दी गई ट्राइसाइकिल मिली थी।
इसमें एक बॉक्स लगवाकर ‘पहली रोटी गाय को’ लिखवा दिया गया है। लोगों को घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राहुल ट्राइसाकिल पर न्याय पंचायत के गांवों में घर-घर जाकर गाय के लिए बनी पहली रोटी लेंगे। राहुल ने बताया कि पिछले दिनों कान्हा गोशाला के उद्घाटन अवसर पर ललितपुर जिले में रोटी बैंक संचालित होने की बात कही थी।
विज्ञापन
उन्होंने वहां का उदाहरण देकर गोशाला के सहयोग में आगे आने की अपील की थी। जिलाधिकारी की उसी अपील से प्रेरित होकर गोसेवा के लिए जुटेंगे। रोटी बैंक के शुभारंभ अवसर पर सिंधौली के निवर्तमान प्रधान मनीष कुमार, कैंटहा के नरेंद्र सिंह यादव, अनूप कटियार, आमिर खां आदि मौजूद रहे।