{"_id":"57cc5cc14f1c1ba9303174c2","slug":"divisional-kabaddi-team-selected-six-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मंडलीय टीम में छह खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी मंडलीय टीम में छह खिलाड़ियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में चल रही मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता से भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने बधाई दी।
इटावा में चल रही मंडल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद फर्रुखाबाद के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के दौरान मंडल स्तरीय टीम में कालेज की पांच छात्राओं का चयन सब जूनियर बालिका वर्ग और एक छात्र का चयन सीनियर बालक वर्ग कबड्डी टीम में किया गया।
कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी सुब्रत शाक्य ने बताया कि सब जूनियर बालिका कबड्डी वर्ग में कालेज की सुमिती शाक्य, दीक्षा शाक्य, अनामिका पाल, सोनाली पाल, माला बाथम और सीनियर बालक वर्ग कबड्डी टीम में कालेज के पवन कुमार का चयन किया गया। 6 सितंबर को यह खिलाड़ी फैजाबाद में होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता में खेलने जाएंगे।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य सुरेशपाल शाक्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महिपाल सिंह और संध्या सिंह आदि मौजूद रहीं।