{"_id":"646e56013f8db64c3002de58","slug":"district-will-remain-number-one-in-development-and-law-farrukhabad-news-c-12-1-251592-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विकास व कानून में जिला एक नंबर पर रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विकास व कानून में जिला एक नंबर पर रहेगा
Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि विकास व कानून व्यवस्था में फर्रुखाबाद प्रदेश में नंबर एक पर स्थापित होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह मिशन है, हर गांव व हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर में बुधवार को 195.22 लाख रुपये की रतनपुर पाइप पेयजल योजना के निरीक्षण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर को नल-जल प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रत्येक गांव में प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पानी मिले। इसके लिए जलजीवन मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम की दिन-प्रतिदिन सरकार मानीटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश विकास के ऊंचे मुकाम हासिल कर रहा है। फर्रुखाबाद में वह विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह जिला विकास व कानून व्यवस्था में नंबर एक पर स्थापित होगा। इसके लिए काम किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने अधिशाषी अभियंता अविनाश गुप्ता से पूछा टंकी का काम कितना लेट है । इस पर बताया कि 6 माह लेट है। टंकी का निर्माण गुणबत्ता से करने की हिदायत दी। पाइप लाइन बिछने, कनेक्शन होने, पानी की आपूर्ति के बारे में पूछा। बताया गया कि केवल 30 कनेक्शन होना शेष हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 7 मिनट में पूरा हो गया। वह शाम 5.56 पर पहुंचे। पंडाल में सोफे पर बैठते ही वह उठ गए। अधिकारी भी खड़े रह गए। संचालक वैभव सोमवंशी से माइक लेकर संबोधन किया। इसके बाद वह नलकूप कक्ष गए। निर्माणाधीन टंकी के पिलर के लिए खड़ीं सरियां देखीं। अधिशाषी अभियंता से पूछताछ की। 6.03 बजे वह कार में बैठ गए। सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत, शिवांग रस्तोगी, विश्वास गुप्ता, डीएम संजय कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा, एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति, एसडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी डॉ संजय कुमार, बीडीओ आलोक आर्य आदि भी रहे।
337 परिवारों को नलों से पानी मिल रहा है। अभी पाइप लाइन से सीधे आपूर्ति हो रही है। निर्माणाधीन अवर जलाशय की क्षमता 125 किलोलीटर होगी। बिजली कनेक्शन के बजाय 16 किलोवाट के सोलर ऊर्जा सिस्टम को लगाया गया है। जरूरत पर जनरेटर का उपयोग भी किया जा सकेगा।