फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District panchayat president disrespect motions

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 07 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की सदस्यों ने खिलाफत करनी शुरू कर दी है। अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए शुक्रवार को 29 में से 20 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपा है।
विज्ञापन



कायमगंज से सपा के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी कठेरिया जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। करीब एक साल का कार्यकाल पूरा होते ही सपा के जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष के विरोध में मैदान में उतर आए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पूनम सिंह, उमेश यादव, रश्मी, रिंकी कुमारी, कृष्णपाल सिंह, भजन लाल राजपूत, छाया कुशवाहा, ज्ञान देवी, सुरेश चंद्र, रतीराम, मनोज मिश्र, गीता देवी, रवेंद्र सिंह गंगवार, डॉ. सुरभि गंगवार, लक्ष्मी रीटा, प्रदीप यादव, प्रतिवन, आशा और सुमनलता ने हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को अविश्वास प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, विजय यादव व अन्य लोगों का कहना है चुनाव लड़कर जीते सदस्यों के क्षेत्रों मेें अध्यक्ष विकास कार्य नहीं करा रही हैं। वह कुछ चहेते लोगों को ठेका दे रहीं हैं और उन्हीं के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस कारण अन्य सदस्यों के क्षेत्र की जनता उनसे नाराज होने लगी है। इस कारण अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed