{"_id":"60280e878ebc3ee9276a1877","slug":"district-level-hockey-competition-will-start-from-february-20-farrukhabad-news-knp61168977","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी से शुरू होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फरवरी से शुरू होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 20 से
फर्रुखाबाद। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में फर्रुखाबाद हॉकी लीग प्रतियोगिता 20 फरवरी से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुरू होगी। इसमें पांच टीमें प्रतिभाग करेेंगी।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में केडी सिंह क्लब, ध्यानचंद क्लब, परमट सिंह क्लब, मोहम्मद राहिद क्लब, धनराज क्लब की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को इनाम में एक-एक ट्रैक सूट दिया जाएगा। बेटी खेले-बेटी बने विषय के आधार पर प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी तक चलेगी। इसमें कुल दस मैच होंगे। जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन ने बताया कि सभी टीमों में कप्तान महिला होगी जबकि खिलाड़ी बालक और बालिकाएं होंगी। (संवाद)