{"_id":"6113fc708ebc3efcdf2d3846","slug":"disputes-arises-marega-work-was-stopped-farrukhabad-news-knp6456674194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के चलते उस्मानगंज में मनरेगा का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के चलते उस्मानगंज में मनरेगा का काम बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। कुछ ग्राम पंचायतों में प्रधान व रोजगार सेवक के बीच विवाद के चलते गरीबों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का बुरा हाल है। ऐसे ही विवाद के चलते उस्मानगंज में तालाब का काम बंद हो गया है। कार्यस्थल पर श्रमिक नहीं पहुंच रहे हैं।
प्रधानों के कार्यभार संभालने के बाद मनरेगा के काम तेजी से शुरू हुए हैं। इसमें जल संरक्षण, चक रोड आदि के काम अधिक हैं। कई प्रधानों ने शिकायत की थी कि उनके रोजगार सेवक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। रोजगार सेवकों का कहना था कि प्रधान अपने हिसाब से काम करने की बात कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस्मानगंज का है।
यहां तालाब का जीर्णोद्धार चल रहा था। इसमें मस्टर रोल में दिखाए गए श्रमिकों को लेकर विवाद के कारण मौके पर काम बंद है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि रोजगार सेवक ने अपने परिवार के लोगों के नाम मस्टर रोल में शामिल कराए हैं। ग्राम प्रधान बेबी के पति आकाश बाबू का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उन्हें पैसा नहीं मिला। रोजगार सेवक से हाजिरी दिखाने को कहा गया तो नहीं दिखाई।
विज्ञापन
- गांव रशीदपुर निवासी भूमिहीन संतोष श्रीवास्तव ने शिकायत की है कि गांव में चक रोड के काम में ग्राम प्रधान उसे काम पर नहीं लगा रहे हैं। चुनावी रंजिश के कारण काम देने से मना कर दिया है। प्रधान सूर्यकांत के भाई अनूप कुमार ने बताया कि संतोष की मां को काम मिला हुआ है।