फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dispute in two groups in Farrukhabad

फर्रुखाबाद: स्तूप पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में पथराव, मची भगदड़

Wed, 20 Oct 2021 11:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Oct 2021 11:22 AM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में दो पक्ष के लोगों में पथराव शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
dispute in two groups in Farrukhabad
फर्रुखाबाद: दो गुटों में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में शरद पूर्णिमा पर बुद्ध महोत्सव के तहत दूसरे दिन धम्म यात्रा निकालने के दौरान बौद्ध अनुयायियों ने स्तूप पर झंडा लगा दिया। इससे गुस्साए दूसरे गुट के लोगों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने खदेड़ने का प्रयास किया। घटना के दौरान भाजपा विधायक सुशील शाक्य भी वहीं मौजूद रहे। एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष की कार भी पत्थर मार कर तोड़ दी। अन्य थानों की फोर्स भी वहां बुलाया बुलाई गई है।
विज्ञापन


एक गुट के लोगों ने संकिसा- भोगांव मार्ग पर स्तूप से कुछ दूरी पर लकड़ी आदि डालकर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव किया है। पथराव व भगदड़ में संकिसा निवासी अजय वीर व लखन श्रीवास्तव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी माहौल तनावपूर्ण है। सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर भोगांव रविंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा वहां पहुंच गए। वह दोनों पक्षों के लोगों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed