{"_id":"7f0954a6142ddead9ad6e09ec5ab3397","slug":"dispute-between-beo-and-nprc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ और एनपीआरसी ने एक दूसरे को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ और एनपीआरसी ने एक दूसरे को सुनाई खरी-खरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस होल्ड सर्वे को लेकर बीईओ और एनपीआरसी में विवाद हो गया। दोनों लोगों
विज्ञापन
ने एक दूसरे को खरी-खरी सुनाई। विवाद बढ़ने पर बीआरसी पर हंगामा होने लगा।
बीईओ ने सभी एनपीआरसी को बीआरसी से बाहर निकाल दिया। इसका विरोध करते हुए 7
एनपीआरसी ने बैठक कर मंगलवार को होने वाली कार्यशाला का बहिष्कार करने का
निर्णय लिया है। इन्होंने बीएसए को
प्रार्थना पत्र भेज कर दायित्व से मुक्त करने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा के आदेश पर सोमवार को एनपीआरसी बीआरसी कमालगंज पर हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट देने आए थे। न्याय पंचायत मूसाखिरिया के एनपीआरसी राजेंद्र पाल सिंह ने बीईओ को बताया कि प्राथमिक विद्यालय हब्बापुर के प्रधानाध्यापक संजीव यादव ने सूचना देने से मना कर दिया
है। उनके भाई बीएसए कार्यालय में कार्यरत हैं। वह धमकाते हैं। इस कारण हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। इस पर बीईओ ने नाराजगी जताई। इसको लेकर बीईओ और एनपीआरसी में कहासुनी होने लगी। दोनों ने एक दूसरे को खरी खोटी सुनाई। मामला गर्माने पर बीआरसी पर हंगामा होने लगा। बीईओ ने रिपोर्ट लेकर आए सभी एनपीआरसी को बीआरसी से बाहर
निकाल दिया। इससे नाराज एनपीआरसी ने बैठक कर मंगलवार को होने वाली कार्यशाला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बीईओ की शिकायत भी बीएसए से की है। इसमें एनपीआरसी पद से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है। बीईओ सुमित वर्मा ने
बताया कि सूचना देने की बजाय एनपीआरसी नेतागीरी कर रहे थे। इस कारण पहले रिपोर्ट देने फिर शिकायत करने की बात कही। इससे वह नाराज हो गए और विवाद करने लगे। इसकी जानकारी बीएसए को भेज दी गई है।