{"_id":"576d7d2a4f1c1ba321b488cf","slug":"dip-into-the-pool-boys-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा ऋषि कपूर (8) गुरुवार की शाम बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने में जुट गए। अनिल और उसके परिवार वालों के अलावा गांव के लोग भी बालक को खोज रहे थे।
इस बीच परिवार के लोग घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास जा पहुंचे। यहां पर लोगों ने टार्च की रोशनी तालाब के चारों ओर मारी। इस दौरान ऋषि कपूर का शव तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव को बाहर निकाला और घर ले आए। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 में पढ़ता था। पिता का कहना था कि खेलते समय पुत्र तालाब में गिर गया होगा। ऋषि कपूर उसके पांच बेटों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटियां भी हैं।