{"_id":"6a90805b257650b5b80c5572","slug":"differently-abled-person-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-147571-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत
विज्ञापन
फोटो-3 ललितेश। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर दरौदी गांव के सामने ईंट-भट्ठे के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर वाहन का पताने का प्रयास कर रही है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़ैल निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू का पुत्र ललितेश यादव (36) बुधवार शाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गया था। दोनों ने कृष्णा ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताते कि इसके बाद ललितेश पैदल घर लौट रहा था।
रात करीब 10:30 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर किसी वाहन ने ललितेश को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। ड्यूटी से लौट रहे थाना प्रभारी निरीक्षक ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। राहगीरों ने शव की पहचान ललितेश यादव के रूप में की। पुलिस ने रात करीब 11:55 बजे परिजन को घटना की सूचना देकर शव मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
ललितेश पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दिव्यांग होने से वह लाठी के सहारे चलता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मां मीरा देवी रो-रोकर बेहाल हैं।