फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dhaee ghat bridge broken, traffic interrupted

ढाई घाट पुल टूटा, आवागमन बाधित

Wed, 21 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
dhaee ghat bridge broken, traffic interrupted
ढाईघाट स्थित मुख्य धार पर बना पीपा का पुल बुधवार को टूट गया। इसके चलते
विज्ञापन
आवागमन ठप हो गया। पुल टूटने पर साधुसंतों में रोष था। उन्होंने जिला प्रशासन पर खीझ निकालते हुए कहा कि पहले ही पुल की बोरियां धंसने पर मांग की थी कि इसे ठीक करवा दिया जाए लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

ढाईघाट स्थित मुख्य धार पर बना पीपा पुल के उत्तरी ओर लगी बालू की बोरियां 19 जनवरी को धंस गई थीं। इसके चलते पुल के पटरे तिरछे हो गए। साधु-संतों ने पुल को ठीक करवाने की मांग जिला प्रशासन से की थी। लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार तड़के पानी बढ़ने से पुल बीच से टूट गया।

गनीमत रही कि पुल टूटने के समय कोई इससे गुजर नहीं रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुल टूटने से आवागमन ठप हो गया। ढाईघाट पर लगे माघ मेला में कल्पवास करने आए साधु-संतों में पुल टूटने को लेकर रोष है। महंत विजय गिरि, शंभू गिरि, भगवान गिरि और प्रकाश गिरि का कहना है कि पुल को ठीक करवाए जाने की मांग की गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा थी कि पुल जिस समय टूटा उस समय कोई पुल से निकल नहीं रहा था। साधु-संतों का कहना था कि ढाईघाट पर कल्पवासियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अफसर भी नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed