फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   devotees took a dip faith , late into the evening bath

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देर शाम तक चला स्नान

Tue, 03 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
devotees took a dip faith , late into the evening bath
माघ माह के अंतिम शाही स्नान पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी
विज्ञापन
लगाई। घाटाें पर पूरे दिन हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद दान दिया गया। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालुआें ने गंगा को पहरावन चढ़ाई। घाटों पर सत्यनरायन की कथाएं सुनी गईं। घाटाें पर पूरे दिन गहमागहमी रही। देर शाम तक स्नान चलता रहा।

पुराणाें में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का खास महत्व है। इससे सोमवार की शाम से मैनपुरी, इटावा, एटा, हरदोई व शाहजहांपुर सहित दूर दराज इलाक ाें के श्रद्धालुआें ने सोेमवार की शाम से ही पांचाल घाट पर डेरा डालना शुरू कर दिया था। भोर होते ही हर-हर गंगे के जयकाराें के साथ स्नान शुरू हो गया। घंटा घड़ियालाें पर गंगा पूजन किया गया।

देर शाम तक गंगा स्नान किया गया। श्रद्धालुआें ने सत्यनरायन की कथा सुनकर दान दिया। गंगा को पहरावन भी चढ़ाई गई। पांचाल घाट के साथ ही ढाईघाट, अटैनाघाट, श्रंगीरामपुर, रानीघाट, किलाघाट व बरगदिया घाट पर भी  स्नानार्थियाें की भीड़ उमड़ती रही। देहात इलाकाें से आने वाली महिलाएं ढोलक व मजीरा लेकर आई थीं। घाटाें पर इनके लोेक व देवी गीत गूंजते रहे।

श्रद्धालुआें की भीड़ के चलते पुल पर कई बार जाम की नौबत बनी। प्रशासन ने पुल पर पहुंचने से पहले ही वाहनाें को रोकने के लिए सेंट्रल जेल चौराहा, मसेनी चौराहा, दीन दयाल बाग, पराग डेयरी, कादरी गेट व नौगवां के पास बैरियर लगाए थे। यहां से दोपहिया वाहनों को आगे नहीं  बढ़ने दिया गया। गंगा की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

कायमगंज की ओर से गन्ना लादकर आ रहे ट्रैक्टराें को आवास विकास मैदान पर खड़ा लिया गया था। बैरियर पर वाहन रोके जाने पर पुलिसकर्मियाें से नोकझोंक भी हुई। कई जगह घाटाें पर बैरीकेडिंग न होने से श्रद्धालुआें को दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान चोर उचक्के भी हावी रहे। श्रद्धालुओं को शोहदों की बदतमीजियां भी सहनी पड़ीं। सीओ सिटी वाईपी सिंह, एसडीएम सदर सुनील वर्मा के साथ ही मुस्तैद रहे। डीएम एनकेएस चौहान व एसपी विजय यादव ने भी जायजा लिया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार माघी पूर्णिमा पर्व पर रामताल में भक्तों ने डुबकी लगाई। बाबा हरिदास के मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों की मंदिर में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed