फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees engaged in the work of religion, chanting in huts

धर्म के कर्म में जुटे भक्त, कुटियों में कीर्तन की धूम

Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees engaged in the work of religion, chanting in huts
मेला रामनगरिया मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के काय्रक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। ? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सूर्यदेव के दर्शन न होने पर भी भागीरथी के तट पर धर्म कर्म करने में गंगा भक्त लगे रहे। बर्फीली हवाएं चलने से दिन में कल्पवासी राउटी में ही दुबके दिखे। साधु-संत कुटियों में धूनी के पास बैठकर भजन कीर्तन में मस्त रहे।
विज्ञापन

पांचाल घाट के तट पर बसी धर्म की नगरी में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। कई जिलों से रोज हजारों श्रद्धालु आकर तट पर सत्यनारायण कथा कर पुण्य कमा रहे हैं। कन्याओं को जलेबी का भोज करा रहे हैं। गंगा के तट पर राउटी डाल कर कल्पवास कर रहे हैं। कल्पवासी गंगा स्नान कर धर्म कर्म करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कथा पंडालों में भी लोग पहुंच रहे हैं। श्रीपंच दसनाम जूना भैरव अखाड़ा मनोज भारती बब्बा गुरु के आश्रम, आदर्श क्षेत्र में सत्यस्वरूप महाराज बच्चा स्वामी शिवस्वरूप महाराज के आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। हनुमान मंदिर भोलेपुर के बाबा बालकदास महाराज के सानिध्य में सुबह से शाम तक श्रीरामचरित मानस पाठ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सीढ़ी गंगा तट के पास सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने का लक्ष्य लेकर भक्त प्रतिदिन शिवलिंग बना रहे हैं। सुधा मिश्रा व अनामिका मिश्रा ने मिट्टी के शिवलिंगों पर ओम भी लिखा। शाम को शिवलिंगों की पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन किए जाते हैं। मेला क्षेत्र में चारों ओर धार्मिक आयोजनों की धूम है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के नशामुक्ति शिविर का उद्घाटन बद्रीधाम के महामंडलेश्वर जयदेवानंद सरस्वती महाराज ने किया। वैभवी व वैष्णवी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि मनुष्य को शरीर को स्वस्थ रखना है, तो योग जरूर करें।
ओमशांति का नाम लेने से सभी समस्याओं का समाधान होता है। ओम नाम शब्द का जाप करने से शांति मिलती है। प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम की मंजू ने कहा कि व्यसनों से बचना बेहद जरूरी है। शरीर को निरोग रखने के लिए धूम्रपान से बचना ही होगा।
जीवन कुमार, रामा सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरुवचन सिंह, विवेक अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फड़, केके गुप्ता, संजय गर्ग, शिवराम कश्यप आदि थे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ और संचालन अंजुम दुबे ने किया।

आर्य समाज का चरित्र निर्माण शिविर शुरू
फर्रुखाबाद। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और वेद प्रचार मंडल आर्यावर्त ने मेला रामनगरिया में चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ कर दिया। ध्वजारोहण कारगिल विजेता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कैप्टन रविंद्र ने किया। संत समाज ने सैनिकों को सेल्यूट किया। संयोजक डॉ. शिवराम सिंह आर्य व डॉ. हरिदत्त द्विवेदी ने स्मृति चिह्न देकर सैनिकों को सम्मा नित किया। विजयपाल आर्य, ओमवीर ने गीत सुनाए। शिविर संचालक आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि सैनिकों की वजह से ही साधु संत निर्भीक होकर साधना करते हैं। आचार्य ओमदेव और हरिओम शास्त्री ने यज्ञ कराया। इस मौके पर प्रमोद यादव, कैप्टन छविनाथ सिंह, राजीव सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह, मनोज सिंह, बाबा मलिखान सिंह, रामानंद गिरि आदि मौजूद रहे। (संवाद)

मेला रामनगरिया मेले में महिलाओं ने ओम के आकार में सजाएं शिवलिंग। संवाद

मेला रामनगरिया मेले में महिलाओं ने ओम के आकार में सजाएं शिवलिंग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed