फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees are drinking the scriptures in the city of religion

धर्म की नगरी में शास्त्रों का रसपान कर रहे भक्तजन

Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees are drinking the scriptures in the city of religion
मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर बसी राम की नगरी में जगह-जगह वेद-पुराण, शास्त्रों व धर्म का प्रचार कथा-भागवत के माध्यमों से हो रहा है। कल्पवासी धर्म की नगरी में कथाओं का रसपान कर रहे हैं। भोर में गंगा स्नान और धर्मकर्म में पूरा दिन निकल रहा है। मेला क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया है।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया परवान चढ़ चुका है। जगह-जगह भागवत कथा के साथ यज्ञ हो रहे हैं। कल्पवासी व साधु-संत गंगा स्नान कर धर्म कर्म करने में जुटे हैं। भक्त जन गंगा स्नान कर साधु-संतों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमा रहे हैं। साधु संत धर्म की महिमा बताकर अच्छे रास्ते पर चलने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा के महंत सोमवार पुरी महाराज ने शनिवार को कहा कि हर व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य की राह कठिन जरूर है, लेकिन वही भगवान से मिलाने का रास्ता है। महाराज हरिश्चंद्र ने राज्य छोड़ दिया, लेकिन सत्य को नहीं छोड़ा। साधु-संत व सभी मनुष्यों को लोभ-मोह को त्याग कर धर्म के पथ पर चलना चाहिए। तभी भगवान से तार जोड़ सकते हैं। उधर, बाजार क्षेत्र में भी रौनक बढ़ गई है। स्वामी शिवस्वरूप बच्चा बाबा व बाबा बालकदास महाराज के क्षेत्र में भंडारे हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकली कलश यात्रा
बालाजी क्षेत्र हरियाणा से महंत अमरपुरी महाराज की अध्यक्षता में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश रख कर चल रहीं थीं। साधु संत भजन-कीर्तन कर रहे थे। लोग बैंडबाजों की ध्वनि पर झूम रहे थे। गंगा के तट पर पहुंच कर कलशों में गंगा जल भर कर पूजा अर्चना की गई। बाद में कथा पंडाल में स्थापित कर रामकथा का शुभारंभ हुआ। रघुवीर सिंह, राजेंद्र मिश्रा, मुन्नी देवी, राजदेवी, विटाना देवी आदि लोग रहे।
माता के जयकारों से गूंजा पंडाल
सांस्कृतिक पंडाल में देवी जागरण के लिए ज्वाला देवी से लाई गई ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। संचालक पं. अशोक कुमार मिश्रा ने जागरण किया। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। सबसे पहले मानस पुत्र भगवान गणेश का आह्वान किया गया। कानपुर की प्रतिभा के गीत पर खूब तालियां बजीं। रेनू यादव, हर्षित मिश्रा, मोनू तिलक धारी ने मां काली, राधा-कृष्ण अन्य झांकियां निकालीं। प्रमोद कुमार के गीत पर लोग झूमने लगे। सुबह चना-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
परिक्रमा रास्ता सही न हुआ तो अनशन
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज ने कहा कि मौनी अमावस्या को शोभायात्रा निकालने में बड़ी परेशानी हुई। रास्ते में जगह-जगह कीचड़ व गंदगी मिली। परिक्रमा मार्ग पर लोगों का कब्जा है। अवैध कब्जे को हटवाने के लिए मेला प्रशासन से कई बार कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 16 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा से पहले 15 फरवरी तक परिक्रमा मार्ग सही हो जाना चाहिए। यदि सही नहीं हुआ, तो शोभायात्रा निकालने से पहले सभी संत अनशन पर बैठ जाएंगे।
घाटों की सफाई न होने से गंगा पुत्र नाराज
गंगा स्नान करने वालों की संख्या बढ़ रही है। घाटों की सफाई नहीं हो रही है। पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, किशन चंद्र, विनोद कुमार, रामकुमार, नरेश बाबू आदि ने बताया कि सफाई ठेकेदार घाटों की सफाई नहीं करा रहा है। सफाई के लिए कहने पर इनकार कर देता है। ठेकेदार की मेला सचिव से शिकायत करेंगे।

चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ
मेले में दिल्ली की संस्था द हंस फाउंडेशन की ओर से लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कल्पवासियों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए। लोगों को अन्य बीमारियों की भी दवा दी गई। इस दौरान हरिप्रिया, एसडीएम अनिल कुमार, मेला व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed