{"_id":"672d068aae7da699dd01151b","slug":"details-of-injured-and-deceased-in-the-accident-are-not-being-recorded-on-the-portal-of-chc-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117386-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी में पोर्टल पर नहीं दर्ज हो रहा दुर्घटना में घायल व मृतकों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी में पोर्टल पर नहीं दर्ज हो रहा दुर्घटना में घायल व मृतकों का ब्योरा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों का ब्योरा पोर्टल पर फीड नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इस पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर फीडिंग करने की चेतावनी दी है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि लोहिया अस्पताल व सीएचसी कमालगंज के अलावा किसी भी सीएचसी पर दुर्घटना में घायल व मृतकों को आईआरएडी एप पर विवरण फीड नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है।
सीएमओ ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज के अधीक्षक, सीएचसी कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, राजेपुर, मोहम्मदाबाद व बरौन सीएचसी सीएचसी प्रभारी को सड़क दुर्घटना में घायल व मृतकों का विवरण पोर्टल पर फीड करने के आदेश दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सीएचसी कमालगंज में 83, नवाबगंज में पांच व लोहिया अस्पताल में 228 मामलों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया है। जबकि अन्य सभी सीएचसी की फीडिंग शून्य है।