{"_id":"67cc8c86e6911abcce0545c2","slug":"detailed-answer-questions-confused-people-multiple-choice-questions-came-easy-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121526-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया, बहु विकल्पीय आए सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया, बहु विकल्पीय आए सरल
Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी फर्रुखाबाद स्थित केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : अस्पताल में मौजूद परिजनों की भीड़।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2025 में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान परीक्षा में विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। बहु विकल्पीय प्रश्न सरल आए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 1733 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट ट्रेड विषय व दोपहर की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर और इंटरमीडिएट सामाजिक विषय व रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। जीजीआईसी फतेहगढ़, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज व जीआईसी फर्रुखाबाद में मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था।
सचल दल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने एसएनएम इंटर कॉलेज, शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज, इनामुल हक मेमोरियल इंटर कॉलेज रायपुर, जनता इंटर कॉलेज, सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज मंझना, अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हथियापुर, रूप किशोर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर खास, केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल का निरीक्षण किया। कहीं भी कोई नकलची पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी रामलखन पाल ने बताया कि पहली पाली हाईस्कूल गृह विज्ञान में पंजीकृत 7057 ने 6551 परीक्षार्थी आए। 506 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट ट्रेड विषय ने पंजीकृत 284 में 272 ने परीक्षा में भाग लिया। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र में पंजीकृत 1945 में 18244 बच्चों ने इम्तिहान दिया। 1209 गैरहाजिर रहे। वहीं हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में 341 में 335 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए।
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षार्थियों के बोल
जो याद करके गए, उसमें से कम आए प्रश्न: अनुराग
जीआईसी फर्रुखाबाद से परीक्षा देकर निकल रहे इंटरमीडिएट के छात्र अनुराग सिंह निवासी बजरिया के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। पूछने पर बोले कि रसायन विज्ञान में विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों ने उलझा दिया। बहु विकल्पीय प्रश्न सरल थे। जो याद करके गए थे, उनमें से कम प्रश्न आए।
-- -- -- -- -- -- -
कुछ प्रश्न जरूर आए कठिन: सिमरन
नेकपुर खुर्द निवासी इंटरमीडिएट छात्रा सिमरन के चेहरे से भी मुस्कुराहट गायब थी। प्रश्न पत्र के बारे में पूछा तो बोलीं कि ठीक रहा पेपर। कुछ प्रश्न जरूर कठिन थे।
-- -- -- -- -- -- -
ठीक मिलेंगे अंक: आकाश
कक्षा 12 के छात्र आकाश सिंह निवासी चांदपुर का कहना था कि लघु उत्तरीय व बहु विकल्पीय प्रश्न आसान आए। समीकरण के साथ उनके आसानी से उत्तर दिए। अंक ठीक मिलेंगे।
-- -- -- -- -- -
ठीकठाक रहा पेपर: गोलू
बिर्राबाग निवासी इंटरमीडिएट छात्र गोलू कुशवाह ने कहा कि ठीकठाक पेपर रहा। न ज्यादा कठिन था और न ज्यादा सरल। परीक्षा की तैयारी में जो प्रश्न याद किए थे, उसमें से कुछ ही आए।