{"_id":"580f95c64f1c1b057fbc2500","slug":"deputy-commissioner-of-haryana-s-39-beer-kane-caught-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की 39 बीयर केन कानपुर के उपायुक्त ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की 39 बीयर केन कानपुर के उपायुक्त ने पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीयर बार में मिली हरियाणा की बीयर की जांच करते आबकारी अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रांत की बीयर बिकने की सूचना पर कानपुर के आबकारी उपायुक्त ने जिले को सूचना दिए बगैर आवास विकास कालोनी की बीयर शॉप पर छापा मारा। यहां पर हरियाणा प्रांत की बीयर मिलने पर उसे कब्जे में ले लिया और दुकान को सील करा दिया।
शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी स्थित बीयर शॉप पर हरियाणा प्रांत की बीयर काफी समय से बिक रही थी। इस सूचना के बाद सुनील मिश्रा अपने साथ आबकारी निरीक्षक अमित कुमार के साथ आवास विकास कालोनी पहुंचे। टीम के पहुंचने पर सैल्समेन दुकान छोड़कर भाग गय
टीम ने यहां पर खोजबीन की। इसकी जानकारी उपायुक्त सुनील मिश्रा ने जिला आबकारी अधिकारी को दी। इस सूचना पर आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी मौके पर आ गए। आबकारी टीम की छानबीन होने पर दुकान के बाहर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
खोजबीन के दौरान टीम ने यहां पर किंगफिशर की 39 केन बीयर बरामद की। यह बीयर हरियाणा प्रांत की थी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शहर के मोहल्ला मेमरान निवासी अनूप श्रीवास्तव के नाम बीयर की दुकान का लाइसेंस है। दुकान को सील कर दिया गया है।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। उपायुक्त सुनील मिश्रा ने बताया कि हरियाणा प्रांत की बीयर में अच्छा मुनाफा होने के कारण लोग इसकी बिक्री करते हैं। यह लोग थिनर से हरियाणा वाले शब्दों को मिटा देते हैं।
मालूम हो कि शहर से लेकर जिले में हरियाणा प्रांत की बीयर हो या फिर शराब धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही इसका काम करने वालों ने स्टाक भी कर लिया है।