{"_id":"b51cf7c8d131fe34f962050d7234927a","slug":"dengue-two-children-a-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को डेंगू, एक की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों को डेंगू, एक की पुष्टि
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार की बड़ी बेटी को डेंगू होने की पुष्टि हुई और छोटी में डेंगू के
विज्ञापन
लक्षण मिले है। इनका उपचार लखनऊ में कराया गया है। जिले में फैल रहे डेंगू
से स्वास्थ्य विभाग के अफसर बेखबर है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूफी
खां निवासी रोशन जमा ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार को पालन पोषण करते है।
इनकी तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री अंसला (6) और सबसे छोटी पुत्री
इमामा (2) को बुखार आना शुरू हुआ। धीरे धीरे इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। रोशन जमा ने दोनों पुत्रियों को आवास विकास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक सप्ताह इलाज के बाद भी दोनों की सेहत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर ने डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। तब रोशन जमा दोनों पुत्रियों को लेकर लखनऊ गए। वहां प्राइवेट अस्पताल में डेंगू का
चेकअप कराया। रोशन जमा ने बताया कि पुत्री अंसला को डेंगू होने की पुष्टि हुई है और छोटी पुत्री इमामा में डेंगू के लक्षण मिले। प्लेटलेट्स कम हो गई थी। अब दोनों की हालत में सुधार है। दोनों पुत्रियों को घर ले आए हैं। अभी भी दवा चल रही है।
जिले में डेंगू की बीमारी पैर पसार रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अभी तक बेखबर है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों को डेंगू होने की जानकारी नहीं है। टीम को भिजवा कर इसकी जानकारी की जाएगी।