फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for investigation of shops broken by bulldozers

बुलडोजर से तोड़ी गईं दुकानों की जांच कराने की मांग

Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of shops broken by bulldozers
फर्रुखाबाद। कमालगंज कस्बा में 20 अप्रैल को अतिक्रमण में हटाने में दुकानों को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। सोमवार को दुकानदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की। सांसद ने भी जांच कराने के लिए जिलाधिकारी से सिफारिश की है।
विज्ञापन

सोमवार को कमालगंज कस्बा के व्यापारी चुन्नालाल, रामकिशोर शर्मा, राहुल शर्मा आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि दुकानों से संबंधित मुकदमा सिविल कोर्ट फतेहगढ़ व हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 20 अप्रैल को सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के सामने दुकानें तोड़ दी गईं। पूर्व में एसडीएम आदेश कर चुके थे कि सड़क से 45 फीट की दूरी पर बनी दुकानें न तोड़ी जाएं। इसके बावजूद दुकानें तोड़ दी गईं। दुकानदारों ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराकर दुकानों का दोबारा निर्माण कराने का आदेश देने की मांग की। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी दुकानदारों की पैरवी में जिलाधिकारी से मिले। जिलाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कंपिल। कस्बे में बुलडोजर के खौफ से सरकारी फुटपाथ व नालियों पर कब्जा जमाए लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इससे सब्जी बाजार व कायमगंज रोड चौड़ी दिखाई देने लगी। दोपहर तक टीम के न आने से ठेली वालों ने फुटपाथ पर फिर से कब्जा जमा लिया। इससे स्थिति पहले जैसी ही नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल कस्बे में कायमगंज रोड पर पुरानी बैंक से लेकर पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर ठेली वालों व खोखा दुकानदारों का कब्जा रहता है। मुख्य चौराहे पर सड़क पर ही ठेलियां लग जाने से बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे जाम की भी स्थिति बन जाती है। नगर पंचायत प्रशासन ने चार दिन पूर्व ही सोमवार को अतिक्रमण हटाए जाने की मुनादी करा दी थी। सुबह होते ही दुकानदारों ने बुलडोजर के खौफ के चलते अपना सामान दुकानों के बाहर नहीं निकाला। टिन शेड खुद ही उतार लिए। ठेली वाले भी सड़क पर नजर नहीं आए। सब्जी बाजार में दुकानदारों ने वर्षों से रखे तख्त आदि हटा लिए। इससे बाजार बड़ा नजर आने लगा। दोपहर तक टीम के न आने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
नगर पंचायत के ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि व्यस्तता से अधिकारी नहीं मिले। इससे अभियान नहीं चला। इसके लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
कायमगंज में अतिक्रमण पर प्रहार की तैयारी
- बिना भेदभाव के अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा नगर
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। नगर में अतिक्रमण के ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर तैयार है। इसी सप्ताह नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। एसडीएम गौरव शुक्ला ने ईओ सीमा तोमर से अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को पुल गालिब तिराहे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत होनी थी, मगर ईओ के जरूरी काम से चले जाने से अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी है। एसडीएम ने बताया कि नगर का अतिक्रमण हटाने के लिए अब एक साथ कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका प्रशासन प्लान तैयार कर रहा है। अब पूरी तैयारी के साथ इसी सप्ताह से बिना भेदभाव के अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर में प्रत्येक दिन कहां से कहां तक अतिक्रमण हटेगा यह सूचना सार्वजनिक होगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने में सभी व्यापारी प्रशासन के साथ हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed