{"_id":"dfe681477f7bcbb8ebb056ad6f515b45","slug":"deepawali-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बिखरी सतरंगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बिखरी सतरंगी रोशनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दीपावली पर जिला शाम होते ही सतरंगी रोशनी से नहा गया। घरों में भगवान गणेश-लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख व समृद्धि की कामना की। व्यापारियों ने दुकानों पर पूजन कर कारोबार में बरकत की मनौती मानी। पूजन के बाद चारों ओर सतरंगी आतिशबाजी के नजारे मनमोहक रहे। एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की बधाई दी गई।
विज्ञापन
दीपावली को लेकर बाजार में रौनक रही। शुभ मुहूर्त में कारोबारियों और गृहस्थों ने गणेश व लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। दुकानों व घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्ती जलाई गईं। पूजन-अर्चन कर सभी के सुख व समृद्धि की कामना की। शाम को पूरा शहर झालरों, एलईडी लाइटों से दूधिया रोशनी से नहा गया। दीप जलाने के बाद आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। चारों ओर आसमान में सतरंगी आतिशबाजी की बिखरी छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन