{"_id":"608d56bf8ebc3e8dba090c87","slug":"death-of-old-and-woman-88-infected-including-doctors-farrukhabad-news-knp626203930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध व महिला की मौत, डाक्टर सहित 88 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध व महिला की मौत, डाक्टर सहित 88 संक्रमित
विज्ञापन
वृद्ध व महिला की मौत, डॉक्टर सहित 88 संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 88 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें डॉक्टर व कई वृद्ध शामिल हैं। वहीं एक महिला व वृद्ध की मौत हो गई।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजेपुर क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध की रामा हास्पिटल कानपुर व कमालगंज के गांव सिंधौली निवासी महिला (50) की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग चपेट में आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में सिविल अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी, फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाद निवासी डॉ.अनुपम वर्मा व एक वृद्ध के अलावा डॉ.अमित अग्रवाल, हाथीखाना निवासी वृद्ध दंपती, ग्वालटोली निवासी वृद्धा, जेएनवी रोड निवासी वृद्ध व वृद्धा कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी युवत व बालिका, आवास विकास कालोनी निवासी वृद्धा, महिला व बालक सहित शहरी क्षेत्र के 83 लोग कोरोना की चपेट में हैं। इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र में वृद्ध सहित दो लोग व नवाबगंज के तीन लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं जिले में अब तक 7866 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 6400 लोग ठीक हो चुके, जबकि 120 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1346 केस एक्टिव हैं।