फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death of a prisoner serving life imprisonment

उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner serving life imprisonment
फर्रुखाबाद। आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जनपद उन्नाव के थाना असोहा गांव तेजीखेड़ा निवासी पुत्तीलाल(82) को हत्या के मामले में स्पेेशल जज ईसी कोर्ट उन्नाव ने 3 अगस्त 1983 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुत्तीलाल को उन्नाव जेल से 26 मार्च 2017 को फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था। पुत्तीलाल किडनी की बीमारी से ग्रसित था। उसका केजीएमयू लखनऊ से इलाज चल रहा था। 18 नंवबर से लेकर 19 दिसंबर तक पुत्तीलाल सैफई में भर्ती रहा। इसके बाद पुत्तीलाल को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। 5 जनवरी को पुत्तीलाल को वहां से डिस्चार्ज कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। गुरुवार सुबह पुत्तीलाल की हालत खराब होने पर उसको एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बंदी के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed