फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death of a convicted sick prisoner of Central Jail

सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता बीमार कैदी की मौत

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Death of a convicted sick prisoner of Central Jail
फर्रुखाबाद। हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेंट्रल जेल के बीमार कैदी की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। कैदी के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। फेफड़े खराब होने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना सिढ़पुुुरा के गांव खजुरा निवासी ओंकार सिंह (69) को हत्या के मामले में एटा अपर सत्र जिला न्यायाधीश ने आठ अप्रैल 1980 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 18 जनवरी 2003 को ओंकार को एटा जिला जेल से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था। ओंकार वर्ष 2013 में कई बीमारियों से ग्रसित हो गया। दमा होने से उसको 2018 तक कई बार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह तबीयत खराब होने पर उसको लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां 8.45 बजे सुबह ओंकार की मौत हो गई। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कैदी के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed