{"_id":"5fc5294f8ebc3e9be74e539b","slug":"death-farrukhabad-news-knp597248591","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के एस्कार्ट में तैनात सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के एस्कार्ट में तैनात सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
लवकुश की रोती बिलखती पत्नी को संभलती महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के एस्कॉर्ट में तैनात सिपाही की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों ने शहीद स्थल पर सलामी देकर पुष्प चक्र अर्पित किए। जनपद कानपुर के थाना सांठ के मुसलीपुुर गांव निवासी सिपाही लवकुश यादव (31) फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी रामसेवक के मकान में किराये पर रह रहे थे।
उसके पिता जसवंत सिंह की दो माह पहले मौत हो गई थी। लवकुश पुलिस अधीक्षक के एस्कॉर्ट में दिन में ड्यूटी करके रविवार शाम को कमरे पर पहुंचा। रात को बीमार होने पर मकान मालिक रामसेवक ने उनको कादरीगेट लकूला मार्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सिपाही की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
उनकी पत्नी दामिनी, मां गिरजादेवी, बहन सोनी, मोनी, भाई चंद्रभान जानकारी मिलने पर यहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम में सिपाही की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। सिपाही के शव को पुलिस लाइन शहीद स्थल पर लाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, प्रशिक्षु सीओ विवेक यादव, आरआई किश्वर अली ने पुष्प चक्र अर्पित किए। सभी अधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया।