{"_id":"5fa18ead8ebc3e9bbe713cbe","slug":"deadly-attack-on-business-board-president-farrukhabad-news-knp592264827","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर निर्माण को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर निर्माण को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
नवाबगंज। जमीन पर निर्माण करने के विरोध में मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी।
कस्बा निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता की चौराहे पर गल्ले की आढ़त है। रविवार को मंझना रोड की जमीन पर नाप जोख के दौरान गांव बरतल के दो लोगों से उनका विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से नीरज, रोहित व दूसरे पक्ष से गांव बरतल निवासी विवेक, करण सिंह को पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। मंगलवार को पंकज अपने भाई नीरज के साथ विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और पंकज पर हमला कर दिया। मारपीट में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर जान माल की धमकी देकर चले गए। घायल पंकज को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि पंकज गुप्ता पर हमले की जानकरी मिली है। अभी उनकी ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।