फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deadline is over, bulldozer will run now

समय सीमा खत्म, अब चलेगा बुल्डोजर

Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Deadline is over, bulldozer will run now
लालसराय में मछली मंडी स्थल को खाली करने के लिए दी गई समय सीमा बुधवार को खत्म हो गई है। अब कभी भी अतिक्रमण ढहाने के लिए बुल्डोजर चल सकता है। पालिका प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मुख्यमार्गों को जाम से मुक्त और व्यवस्थित करने की मंशा से ठेली-खोमचे वालों को निर्धारित किए गए स्थानों पर ही खड़े करने की तैयारी चल रही है।
लालसराय में स्थित मछली मंडी स्थल को भी वेंडर जोन में शामिल किया गया है। पालिका की इस जमीन पर कई साल से मछली मंडी लग रही है। इस पर कई तरह के अवैैध निर्माण भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले ईओ रविंद्र कुमार ने पूरे परिसर की नाप करवाकर अवैध कब्जों को चिह्नित कर दिया था। कब्जेदारों को शीघ्र निर्माण हटा लेने के निर्देश दिए थे, मगर कुछ लोगों ने पटियां तोड़कर काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बीते दिनों कब्जेदारों को नोटिस देकर बुधवार तक सभी स्थल खाली करने के निर्देश दे दिए थे।
बावजूद इसके दुकानदारों ने अभी तक कब्जे नहीं हटाए। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम तक की समय सीमा है। इसके बाद कभी भी अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया जा सकता है। अब कब्जेदार खुद जिम्मेदार होंगे।

मछली मंडी को खाली करने के बाद इस स्थल पर लाल सराय के आसपास रोड किनारे खड़ी होने वाली फल, सब्जी की ठेली और फुटपाथ पर बैठने वाले दुकानदार अपना कारोबार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed