फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of girl student who went to defecate found hanging, accused of murder

Farrukhabad News: शौच के लिए गई छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl student who went to defecate found hanging, accused of murder
नवाबगंज। खेत में शौच के लिए निकली एक छात्रा का शव रामताल मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला। सेवादारों की सूचना पर भोर में पहुंचे परिजनों ने गांव के ही रिश्तेदार युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपी के दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार तड़के कुछ दूर स्थित रामताल मंदिर परिसर में खड़े पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सेवादारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिजन और आसपास गांवों के लोग पहुंच गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल कर शव कब्जे में लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री रात साढ़े 10 बजे शौच के लिए खेत गई थी। आधे घंटे बाद भी नहीं लौटी तो छोटी पुत्री ने उसके घर न लौटने की बात बताई।
विज्ञापन

आधी रात को पिता ने खोजबीन शुरू की। बताया कि एक पड़ोसी का साला पुत्री से बातचीत करता था। रात में जब वह खोजबीन कर रहा था तो आरोपी युवक एक दोस्त के साथ बाइक से आता मिला। पूछताछ के लिए रोका तो वह धक्का देकर भाग गया, जबकि दोस्त को पकड़ लिया गया। रात भर खोजबीन के बावजूद उसकी पुत्री का कुछ पता नहीं चला। सुबह रामताल मंदिर के सेवादारों की जानकारी पर पुत्री का शव लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया कि इसी युवक ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मृतका की मां कई साल पहले घर छोड़कर दूसरी जगह चली गई। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन और दो भाई हैं। सुबह पुलिस के पहुंचने पर आरोपी दोस्त को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में छात्रा ने आत्महत्या की है। एक युवक हिरासत में है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

-----
मारपीट के भय से आत्मघाती कदम उठाने का अंदेशा
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी परिजनों को थी। रात में किशोरी और आरोपी में मेल मिलाप हुआ था। इसीलिए उसने मौके से भागना ही उचित समझा। उधर, किशोरी समझ गई कि परिजनों को जानकारी हो गई तो उसकी पिटाई की जाएगी। इसी भय से उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। हालांकि, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed